BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2024, 6:44 pm
NEWS : अधेड़ की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पारसोली थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बालक को भी किया डिटेन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। तीन दिन पूर्व पारसोली के राजगढ़ में एक अधेड़ की हत्या के मामले में पारसोली थाना पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में विधि से संघर्षरत एक बालक को भी डिटेन किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत रविवार को सायं पारसोली थाने के राजगढ़ निवासी 50 वर्षीय मांगीलाल पुत्र भागाजी बैरवा के साथ उसके घर के बाहर आम रास्ते पर राजगढ़ के ही निवासी राजूलाल पुत्र डालचन्द बैरवा ने लकडी से मारपीट की, जिसकी सांवलिया जी हास्पीटल चित्तौड़गढ़ में ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। मौके पर से राजू बैरवा भाग निकला था।
घटना में फरार आरोपी राजूलाल पुत्र डालचन्द बैरवा की तलाश व गिरफ्तारी हेतु एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड व डीएसपी बेगूं अंजली सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी पारसोली प्रेमसिंह उप निरीक्षक, एएसआई चंदन सिंह, कानि. मनोज कुमार, प्रीतम, जितेन्द्र व शीषराम लाल द्वारा मुख्य आरोपी पारसोली थाने के राजगढ़ निवासी राजूलाल पुत्र डालचन्द बैरवा को गिरफतार किया तथा उक्त घटना में शामिल विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया जाकर न्यायालय में पेश किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE