BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2024, 8:03 pm
BIG REPORT: आदतन शिकायती महिला ने शिकायत उठाने के लिए की इतने लाख की डिमांड, फिर इतने में हुआ सौदा, रुपए लेकर मुकरी तो सामने आया ये भयानक सच, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। अतिक्रमण की शिकायत करने की आदतन आदी बन चुकी शिकायती महिला ने पूर्व में की गई शिकायत को वापस उठाने के एवज में मांगें पांच लाख रुपए फिर पांच जनों ने डेढ़ लाख रुपए में किया फैसला। उक्त महिला ने फैसले के अनुसार डेढ़ लाख रुपए भी लिए और फिर फैसले से मूकर कर फिर शिकायत पर आमदा हो गई। मैं इस जमीन के खातिर जान दे दूंगी पर जमीन नहीं जाने दूंगी। 42 सालों से शासकीय रिकॉर्ड में मेरा अतिक्रमण दर्ज है। 

उल्लेखनीय है कि चीताखेड़ा -आवरीमाता जी मार्ग से लगी शासकीय भूमि पर विगत 43 सालों से उक्त भूमि पर आज तक गांव की ही चतरी बाई पति हरी सिंह बंजारा 50 आरी जमीन पर आज तक काबिज हैं और उस पर खेती करती आ रही हैं। भू-राजस्व विभाग के कागजी रिकार्ड में कब्जा बकायदा दर्ज है जिसका समय-समय पर तहसीलदार द्वारा किए जाने वाले दण्डित जुर्माना भी जमा करवाती आ रही है। उक्त शिकायत महिला की बेशकिमत जमीन पर नियत खराब हो गई और उस पर अपना आधिपत्य स्थापित करने के उद्देश्य को लेकर कुछ राजनैतिक लोगों के संरक्षण में आए दिन जनसुनवाई शिविर में तो कभी तहसील में तो कभी अनुविभागीय अधिकारी के कार्यालयों के चक्कर लगाने लगी। और भूमि पर काबिज चतरी बाई को उक्त भूमि से बेदखल करने लगी।  कुछ लोगों ने यह देख दोनों के बीच आपसी समझोता करवाया गया जिसमें आदतन शिकायती महिला नानी बाई मेघवाल ने आपसी समझोते में शिकायत वापस उठाने एवं भविष्य में शिकायत नहीं करने के एवज में पांच रुपए की डिमांड रखी जिस पर पांच जनों ( पंचों) के बीच डेढ़ लाख रुपए में यह फैसला हुआ है कि पूर्व में की गई शिकायत वापस उठाने और कभी इस मामले में कोई भी शिकायत नहीं करने पर आपसी समझोता हुआ और बकायदा आपसी पंचनामा भी लिखा गया। और किए गए फैसले में तय डेढ़ लाख रुपए भी नगदी श्रीमती नानीबाई को दिए गए। लेकिन नानी बाई इतनी शातिर दिमाग की निकली की रुपए भी लिए और फिर आदतन अनुसार शिकायत भी दर्ज करवाने लगी।

इनका कहना -
मैं इस जमीन पर 40-42 सालों से खेती करती आ रही हूं। इस भूमि के अलावा मेरे पास कोई जमीन नहीं है।इस भूमि पर खेती कर 5 बच्चों का भरण-पोषण कर मेरा परिवार चला रही हूं। हजारों रुपए जुर्माने के मैं जमा करवा चुकी हूं। इस गांव में मैं कोई अकेली ही शासकीय भूमि पर कब्जा करने वाली नहीं हूं जो मेरे ही खिलाफ इतनी शिकायते की जा रही है।खूद नानी बाई मेघवाल ने पूरानी पंचायत के पास स्थित पीडब्ल्यूडी विभाग की प्राचीन सम्पत्ति पर एवं चौनपुरा रोड़ से लगी शासकीय भूमि पर कब्जा कर रखा है।- चतरी बाई बंजारा चीताखेड़ा

हमने पूर्व में भी इस भूमि पर खड़ी फसल ट्रेक्टर से हांक कर नष्ट कर अतिक्रमण हटाया था। दोनों के बीच समझौते की मुझे कोई जानकारी नहीं है।-  पटवारी नरेन्द्र योगी मोज़ा पटवारी चीताखेड़ा

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE