रतनगढ़। नगर में जाट रोड पर स्थित वार्ड क्रमांक 2 में बुधवार को नगर परिषद ने लगातार मिल रही शिकायतों पर स्थाई व पक्के अतिक्रमण को हटाया। अतिक्रमण कर्ताओं ने आम रास्ते पर भी अतिक्रमण कर, उसे अवरुद्ध करने की कोशिश की थी। इसी की शिकायत नगर परिषद को काफी समय से मिल रही थी। उस पर नगर परिषद सीएमओ गिरीश शर्मा ने गंभीरता दिखाते हुए तीन से चार व्यक्तियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्तियों ने एक दूसरे की शिकायत नगर परिषद मैं सीएमओ से की थी। व कुछ के द्वारा शिकायत नीमच कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई में भी की गई थी। व सोशल मीडिया पर भी इसका प्रचार प्रसार जोरों पर चल रहा था। इन सभी चीजों को देखते हुए नगर परिषद ने मामले को गंभीरता से लिया और अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमण की कार्रवाई लगभग ढाई से तीन घंटे तक चली। अतिक्रमण हटाने में दो जेसीबी व चार से पांच ट्रैक्टर का उपयोग किया गया। अतिक्रमण हटाने में नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी गिरीश शर्मा लगभग तीन घंटे तक मौके पर ही उपस्थित रहे। उनके साथ बड़ी संख्या में नगर परिषद का अमला, पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग भी मौके पर मौजूद रहा। अतिक्रमण हटाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में नगर वासी भी वहां पर पहुंचे।
इनका कहना-
अतिक्रमण को लेकर बार-बार शिकायतें आ रही थी। उसी मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण कर्ताओं ने काफी अतिक्रमण किया हुआ था उसे हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।- गिरीश शर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी रतनगढ़