BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2024, 10:20 am
BIG NEWS : विधानसभा शीतकालीन सत्र का चौथा दिन, गुना, छतरपुर और पन्ना के दौरे पर रहेंगे सीएम डॉ मोहन यादव, अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित मिड-डे मिल के कार्यक्रम में भी होंगे शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। सदन में खाद का मुद्दा गूंजेगा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार उठाएंगे मुद्दा। नियम 139 के अधीन अविलंबनीय लोक महत्व के विषय पर चर्चा होगी। खाद को लेकर चर्चा के लिए नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा सचिवालय को नोटिस दिया था। विपक्ष ने प्रदेश में खाद की कमी का आरोप लगाया है। विधानसभा में आज 4 विषयो पर सदन का ध्यान आकर्षण किया जाएगा। विधायक कैलाश कुशवाह आदिवासी इलाकों में बढ़ते कुपोषण पर सदन ध्यान आकर्षण कराएँगे। विधायक नरेद्र सिंह कुशवाह भिंड जिले में बिजली की समस्या पर सदन का ध्यान आकर्षण कराएँगे। विधानसभा के पटल पर 7 शासकीय विधेयक रखे जाएंगे।

 

सीएम डॉ मोहन यादव आज गुना, छतरपुर और पन्ना के दौरे पर रहेंगे
सीएम डॉ मोहन यादव आज गुना, छतरपुर और पन्ना के दौरे पर रहेंगे। सुबह 9ः15 पर शाहपुरा थाने के पास अक्षय पत्र कार्यक्रम के अंतर्गत एक करोड़ मेंस प्रदान करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 10ः15 पर भोपाल से गुना के लिए रवाना होंगे। सुबह 11 बजे गुना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्य भारत प्रांत का 57वां प्रांतीय अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 12ः25 पर छतरपुर में किसान सम्मेलन और लोक कल्याण शिविर में शामिल होंगे। सीएम दोपहर 3ः30 बजे पन्ना में जन कल्याण यात्रा, संत सम्मेलन, लोक कल्याण शिविर में शामिल होंगे। शाम 6 बजे खजुराहो से भोपाल के लिए रवाना होंगे।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित मिड-डे मिल के कार्यक्रम में शामिल होंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित मिड-डे मिल के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में फाउंडेशन द्वारा एक करोड़ वीं थाली में भोजन परोसने का कीर्तिमान बनेगा। अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा बच्चों को मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत भोजन परोसा जाता है। बावड़ियां कलां के किचन में प्रतिदिन 50 हजार छात्रों के लिये भोजन तैयार होता है। भोपाल के 645 स्कूलों में 38 गाड़ियों के द्वारा भोजन पहुँचाया जाता है। यह भोजन आधुनिक मशीनों से तैयार होता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE