BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2024, 10:38 am
BIG NEWS : डॉ. अम्बेडकर नगर से चलेगी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन, रतलाम रेल मंडल के इंदौर, उज्जैन स्टेशन से होकर गुजरेगी, दोनों दिशाओं में 4-4 फेरे लगाएगी, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। जनवरी 2025 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आरंभ हो रहे महाकुंभ मेला के दौरान रेलवे कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वेस्टर्न रेलवे द्वारा रतलाम रेल मंडल के डॉ. अम्बेडकर नगर से बलिया के बीच दोनों दिशाओं में कुंभ स्‍पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह स्‍पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे लगाएगी।


रतलाम रेल मंडल जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि गाड़ी संख्‍या 09371 डॉ. अम्‍बेडकर नगर बलिया कुंभ स्‍पेशल 22 एवं 25 जनवरी, 2025 तथा 08 एवं 22 फरवरी, 2025 को डॉ. अम्‍बेडकर नगर से 13.45 बजे चलकर रतलाम मंडल के इंदौर (14.30/14.40), उज्‍जैन (15.55/16.05) एवं शुजालपुर (17.58/18.00) होते हुए अगले दिन 19.15 बजे बलिया पहुंचेगी।


वापसी में गाड़ी संख्‍या 09372 बलिया डॉ. अम्‍बेडकर नगर कुंभ स्‍पेशल 23 एवं 26 जनवरी, 2025 तथा 09 एवं 23 फरवरी, 2025 को बलिया से 23.45 बजे चलकर रतलाम मंडल के शुजालपुर (01.27/01.29), उज्‍जैन (03.40/03.50) एवं इंदौर (04.50/05.00) होते हुए आरंभिक स्‍टेशन से गाड़ी चलने के अगले दिन 05.30 बजे डॉ. अम्‍बेडकर नगर पहुंचेगी।


यहां रहेगा स्टॉपेज
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंज बासौदा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, औंड़िहार और गाजीपुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।


ट्रेन संख्या 09371 की बुकिंग 21 दिसंबर 2024 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE