BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2024, 12:08 pm
KHABAR : यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने की तैयारी, जांच टीम ने लिए पानी के सैंपल, स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल, पढे़ खबर 

Share On:-

धार। भोपाल गैस त्रासदी के बाद दफन यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को धार जिले के पीथमपुर में ही जलाया जाना है। करीब 337 टन जहरीला कचरा पीथमपुर में नष्ट होना है यह कचरा 6 जनवरी से पहले पीथमपुर पहुंचना है। जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई है।


जिले के पीथमपुर स्थित रामकी कंपनी के इंसुलेटर में यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा जलाने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, 337 टन जहरीला कचरा पीथमपुर में नष्ट किया जाना है। यह कचरा 6 जनवरी से पहले पीथमपुर पहुंचना है, जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मामले को लेकर कल केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम जोगेंद्र कुमार सक्सेना के नेतृत्व में पीथमपुर के तारपूरा क्षेत्र में पहुंची। टीम ने आसपास के इलाकों से पानी के सैंपल लिए। जोगेंद्र सक्सेना ने बताया कि इन सैंपल की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यहां का पानी प्रदूषित हुआ है या नहीं।


बतादें कि, सोमवार को गैस राहत और पुनर्वास विभाग के निदेशक स्वतंत्र कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ पीथमपुर में कॉमन हेजर्डस वेस्ट ट्रीटमेंट, स्टोरेज और डिस्पोजल फैसिलिटी का निरीक्षण किया था। इस दौरान धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा सहित अन्य उच्च अधिकारी भी मौजूद थे। वहीं यूनियन कार्बाइड के कचरे को पीथमपुर की रामकी कंपनी में जलाने के आदेश के बाद से ही यहां के लोगों में दहशत है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE