देवास। 5 दिसंबर को रामनगर क्षेत्र में एक युवक के साथ कुछ बदमाशों ने मारपीट करके उसके वाहन में तोड़फोड़ कर दी थी। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।वीडियो की जांच के दौरान पता चला कि घटना टू-व्हीलर वाहन के लेन-देन को लेकर हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। टीम गठित कर मारपीट करने वाले अज्ञात आरोपियों की पहचान कर बुधवार शाम को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर फरियादी के साथ मारपीट करने वाले स्थान पर ले जाया गया।मामले में सिविल लाईन थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि 5 दिसंबर को रामनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ कुछ व्यक्तियों ने मारपीट की थी। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। इसमें चार आरोपी थे, जिनके खिलाफ पुराने आपराधिक रिकार्ड भी दर्ज है।