BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2024, 12:38 pm
BIG NEWS : टोंटी लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, जमकर की नारेबाजी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की शुरुआत भी हंगामे के साथ हुई है। आज कांग्रेस के विधायक टोंटी लेकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। हंगामे के चलते कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। 


नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- बीजेपी सरकार ने कहा था कि घर-घर पेयजल पहुंचाएंगे। लेकिन इनकी जल जीवन मिशन योजना के तहत लगे नलों में केवल हवा आ रही है, पानी नहीं। सरकार ने इसमें हजारों-करोड़ों का घोटाला किया है। प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत जमकर भ्रष्टाचार कर 40 फीसदी कमीशन का खेल चल रहा है। 


बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर दिया बयान
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के नल की टोटी लेकर प्रदर्शन पर बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस के पास करने के लिए बचा ही क्या है। कांग्रेस ने खुद तो कुछ किया नहीं है और झूठे आरोप लगाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि किस्मत खराब तो कांग्रेस की है। कल शराब के साथ प्रदर्शन किया आज नल के साथ। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हमने नल शराब पीने के लिए नहीं दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE