झाबुआ। संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में संभाग के समस्त जिले में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान, सुशासन सप्ताह, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना, राजस्व महाभियान 3.0 एवं जल जीवन मिशन की समीक्षा हेतु वीडियो कान्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया। संभागायुक्त द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान जिलेवार प्रगति की समीक्षा की गयी। प्रभारी कलेक्टर प्रखर सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में लगभग 82 शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में लगभग 2500 आवेदन प्राप्त किये जा चुके है, इसके अतिरिक्त प्रत्येक शिविर के साथ हेल्थ स्क्रीनिंग भी की जा रही है। साथ ही विभागवार एवं निकायवार आवेदनों की समीक्षा की जा रही है।
संभागायुक्त द्वारा शिविर स्थलो पर जिला अधिकारियों एवं एसडीएम के माध्यम से सुपरविजन कराया किया जाये, साथ ही लंबित आवेदनों की लगातार मॉनीटरिंग की जाये। संभागायुक्त दीपक सिंह द्वारा सुशासन सप्ताह के दौरान मैदानी अमले को एक्टिवेट कर शिकायत निवारण किये जाने हेतु निर्देशित किया। प्रभारी कलेक्टर प्रखर सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गाँव की ओर अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारियां की जा रही है। संभागायुक्त सिंह द्वारा समाधान ऑनलाइन के एट्रीब्यूट्स, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना एवं राजस्व महाभियान 3.0, जल जीवन मिशन की समीक्षा एवं हर घर जल के तहत प्रमाणित ग्रामों की समीक्षा की गयी।
प्रभारी कलेक्टर प्रखर सिंह द्वारा बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के इंजीनियर्स को मार्च तक टारगेट पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है। वीसी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेलावाद तनुश्री मीणा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला तरुण जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर मुकेश सोनी, डिप्टी कलेक्टर एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।