झाबुआ। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत जनपद पंचायत झाबुआ अंतर्गत ग्राम पंचायत सजवानी छोटी में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले, सीईओ जनपद पंचायत झाबुआ पीसी वर्मा द्वारा हितग्राही सतीश मंडोड, हल्कू सवसिंह को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया। नवीन नामांतरण वाले भूमिधारकों को खाता खसरा नकल वितरित की गई। सभी विभागों के उपस्थित अधिकारीयों द्वारा अपने विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणजनों को दी गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए।