झाबुआ। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान (11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक) में संपर्क दलों एवं शिविरों का आयोजन कर विभिन्न योजनाओं के 100 प्रतिशत सैचुरेशन हेतु प्रयास किया जा रहे हैं। इस हेतु 17 दिसंबर 2024 तक आयोजित शिविरों में से निर्माण श्रमिकों का पंजीयन (भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मण्डल) योजना में कुल 422, ग्रामीण क्षेत्र में भवन निर्माण हेतु अनुज्ञा पत्र योजना में कुल 245, आयुष्मान भारत योजना में कुल आवेदन 226, चालू खसरा/खतौनी की प्रतिलिपियों का प्रदाय योजना में कुल आवेदन 161, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में कुल आवेदन 155, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में कुल आवेदन 151, किसान क्रेडिट कार्ड (पशुपालन) योजना में कुल आवेदन 142, नो ड्यूज प्रमाण पत्र जारी करना योजना में कुल आवेदन 132, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में कुल आवेदन 79, मृत्यु की दशा में अनुग्रह सहायता योजना का लाभ प्रदान करना में कुल आवेदन 47, मछुआ क्रेडिट कार्ड योजना में कुल आवेदन 44, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में कुल आवेदन 40, पीएम स्वनिधि योजना में कुल आवेदन 35, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में कुल आवेदन 34, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निः शक्त पेंशन योजना में कुल आवेदन 32, चालू नक्शा की प्रतिलिपियों का प्रदाय में कुल आवेदन 26, जन्म प्रमाण पत्र में कुल आवेदन 26, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना “पर ड्रॉप मोर क्रोपत्र अंतर्गत माइक्रोइरीगेशन एवं अन्डर इन्टरवेशन में कुल आवेदन 24, लाड़ली लक्ष्मी योजना में कुल आवेदन 17, समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में कुल आवेदन 15 आदि विभिन्न सेवाओं और योजनाओं में आवेदन प्राप्त हुए।
प्राप्त आवेदनों में से ग्रामीण क्षेत्र में कुल 2299 आवेदन प्राप्त कर 1161 त्वरित कार्यवाही करते हुए स्वीकृत किए गये। शेष लंबित आवेदनों की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।