BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2024, 1:21 pm
KHABAR : प्रभारी कलेक्टर ने किया मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर का आकस्मिक भ्रमण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, पढ़े खबर  

Share On:-

झाबुआ। पेटलावद के ग्राम पंचायत रताम्बा के मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर का प्रभारी कलेक्टर प्रखर सिंह द्वारा आकस्मिक भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। प्रभारी कलेक्टर द्वारा शिविर में लगाए विभागवार काउंटर पर जाकर उनके द्वारा लिए गए विभिन्न आवेदनों के सम्बन्ध में संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारियों से जानकारी ली। शिविर में विभिन्न विभागों के प्राप्त कुल 87 आवेदन एवं उनके निराकरण की समीक्षा के दौरान आयुष्मान पंजीयन में कम प्रगति के लिए प्रभारी कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देशित किया गया कि ग्राम में शेष बचे सभी पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान पंजीयन शिविर के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें।

प्रभारी कलेक्टर प्रखर सिंह द्वारा शिविर में उपस्थित ग्रामीण जनों को सम्बोधित करते हुए अवगत कराया कि शासन की सभी चिन्हित 63 योजनाओं में जो व्यक्ति लाभ लेने से वंचित हैं वे अनिवार्य रूप से इस मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर के माध्यम से लाभ उठाए। उपस्थित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा अनुसार शिविर आयोजन के पूर्व सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी ग्राम में घर-घर संपर्क कर उनकी चिन्हित योजनाओं में छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को सूचीबद्ध करें एवं उन्हें शिविर के दौरान लावान्वित किया जाए।

प्रभारी कलेक्टर प्रखर सिंह द्वारा शहरी क्षेत्र पेटलावद के वार्ड क्रमांक 3 में आयोजित मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर का भी निरीक्षण किया एवं सीएमओ आशा भंडारी से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। आयुष्मान योजना में अपेक्षित प्रगति न होने पर उन्होंने निर्देशित किया कि पूरी टीम तत्काल वार्ड में घर- घर जाकर छूटे हुए हितग्राहियों को शिविर में लाकर उनके अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। प्रभारी कलेक्टर के भ्रमण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद तनुश्री मीणा, तहसीलदार हुकुम सिंह निगवाल, सीईओ जनपद राजेश दीक्षित, सीएमओ नगर परिषद आशा भंडारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE