शाजापुर। थाना सुन्दरसी पर दिनांक 20.11.2024 को फरियादी ज्ञान सिंह थाना सुन्दरसी ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि मेरी नाबालिक लडकी को कोई अज्ञात बदमाश बहला फुसलाकर ले गया है। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 132/24 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर अनुसंधान मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर यशपालसिंह राजपूत के निर्देशन मे अपहृत नाबालिक की तलाश के लिये टीम गठित की गई। अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) त्रिलोक चन्द्र पंवार बैरछा के मार्गदर्शन मे कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी सुन्दरसी पंकज शाक्य के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुये अपहृत बालिका अपहृता को वरदान अस्पताल के सामने सोनकच्छ से दस्तयाब किया गया है।
उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी थाना सुन्दरसी निरीक्षक पंकज शाक्य, का. उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान, का.प्रआर. 92 रविन्द्र राय, आर. 322 माखन सिंह, म.आर. 272 पायल भिलाला, सै. 26 चन्दर सिंह की मुख्य भूमिका रही।