BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2024, 2:41 pm
KHABAR : उज्जैन में कांग्रेस का काली पट्टी बांधकर मौन धरना, शहर अध्यक्ष बोले- देश के गृहमंत्री का बयान निंदनीय; अमित शाह तुरंत इस्तीफा दें

Share On:-

उज्जैन। गृह मंत्री अमित शाह के लोकसभा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर दिए बयान पर गुरुवार को उज्जैन कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टॉवर चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष काली पट्टी बांधकर मौन धरना दिया। कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा देने की मांग की है। इस दौरान धरना स्थल पर शहर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।


शहर अध्यक्ष बोले- गृहमंत्री का बयान निंदनीय
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया कि, गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब-बाबा साहब का नाम लेना तुम्हारे लिए फैशन बन गया है। साथ ही अमर्यादित लहजे में बाबा साहब के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। जो बहुत ही निंदनीय है।


जिसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर टॉवर चौक स्थिति बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष शहर व जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी व कांग्रेसजनों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन रहकर विरोध प्रदर्शन किया।


नगर निगम नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने कहा कि, संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के सम्मान में कांग्रेस पार्टी सड़क पर बैठी है। जिस प्रकार अमित शाह ने संवैधानिक पद पर रहते हुए राज्यसभा में इस प्रकार की टिप्पणी करना जो क्षमा योग्य नही होकर निंदनीय है।


आज हम सभी कांग्रेस जनों ने पहले बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करने के बाद पूरी कांग्रेस पार्टी ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन धरना दिया है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह है कि वे अमित शाह को पद से इस्तीफा दिलाएं और बाबा साहब को नमन करें। बाबा साहब ने हमें आजादी से रहना सिखाया, हमें मौलिक अधिकार दिए। कई अधिकार व नियमों से अवगत कराया है। भारत के ऐसे संविधान और बाबा साहब को हम प्रणाम करते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE