BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2024, 3:17 pm
KHABAR : क्या पार्टी से बड़े हो गए भूपेंद्र सिंह, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दिया बड़ा बयान, कहा- आलाकामन की है मामले पर नजर, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। समय-समय पर पार्टी में कलह की खबरें सामने आती रही हैं। इस बीच कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बड़ा बयान देते हुए पूर्व मंत्री और वर्तमान बीजेपी विधायक भूपेंद्र सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या भूपेंद्र सिंह पार्टी से बड़े हो गए हैं। गोविंद सिंह ने उनके बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व भूपेंद्र सिंह के मामले को देख रहा है। 


नागरिक आपूर्ति मंत्री राजपूत ने कहा कि मैं बीजेपी का अनुशासित कार्यकर्ता हूं, तीन कड़ी चुनौतियों को मैने पार किया है। दो विधानसभा चुनाव और एक लोकसभा में मैंने पार्टी के लिए काम किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में मैंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। उसके बाद से मैं लगातार भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहा हूं। गोविंद सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बेहद अनुशासित पार्टी है। लेकिन भूपेंद्र सिंह ने पार्टी के अध्यक्ष को लेकर कहा है कि वह एबीवीपी से आए हैं और अभी 5 साल ही हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से ही आए हैं। 


बिना नाम लिए भूपेंद्र सिंह ने राजपूत पर साधा था निशाना   
दरअसल मीडिया से चर्चा के दौरान पूर्व मंत्री और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने गोविंद सिंह राजपूत का नाम लिए बगैर कहा था कि सागर जिले में भाजपा को खत्म करने में एक मंत्री लगा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग जिन्होंने पहले भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किए थे, अब वही लोग पार्टी में आकर कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे हैं। भूपेंद्र सिंह ने साफ तौर पर कहा कि वे उन लोगों को स्वीकार नहीं कर सकते, जिन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अन्याय किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE