BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2024, 3:27 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की भानपुरा पुलिस और डिजिटल अरेस्ट दंपति, जब अंजान नंबर से आया फोन तो उड़ गए होश, फिर अनिता ने लिया खाकी का सहारा तो हुआ कुछ ऐसा..., पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले की भानपुरा पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट हुए दम्पति के साथ होने वाले 50,000 रुपये के सायबर फ्राड को रोका और दम्पति को होने वाली अप्रिय घटना से बचाया। पुलिस अधीक्षक मन्दसौर अभिषेक आनन्द जी द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को डिजिटल अपराधो की रोकथाम व आम जन मे जागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील एवं एसडीओपी गरोठ राजाराम धाकड निर्देशन में थाना प्रभारी भानपुरा निरीक्षक रमेशचन्द्र दांगी व टीम द्वारा आज दिनांक 19.12.2024 को एक दम्पति के साथ होने वाले 50,000 रु. के सायबर फ्राड से बचाया व दम्पति के साथ होने वाली अप्रिय घटना को रोका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19.12.2024 को अनीता पति नरसिहं राठौर निवासी संधारा को सुबह करीब 11.00 बजे उनके व्हाटसअप पर एक अननोन नम्बर से काल आया और जिसमे उनके लडके को ड्रग्स केस मे पकडा जाना बताया जिस पर अनीता से 50000 रूपये की मांग करते अकाउण्ट नम्बर मे राशी स्थानातरण करने हेतु दबाब बनाया और  केस को रफा दफा करने के लिए बोला गया । जिस पर अनिता अपने पति नरसिहं राठोर के साथ तुरन्त थाना उपस्थित होकर उक्त घटना के संबंध मे जानकारी दी गई। जिस पर थाना प्रभारी द्वारा एसडीओपी गरोठ के मार्गदर्शन मे तुरन्त कार्यवाही करते हुए उक्त आये काल पर चर्चा करते पीडिता अनिता के लडके के संबंध मे बातचीत की गई। जिस पर अनिता के लडके गिरफ्तारी के बारे मे जानकारी लेते उनका लडका  कृष्णकान्त वर्तमान में बीएससी नर्सिंग धनवंतरी कालेज जयपुर अध्यनरत है जहा पर तुरन्त कालेज मे सम्पर्क करते पीडिता अनिता के लडके कृष्णकान्त से विडियो काल के जरिये बात करते नार्सिंग की क्लास मे उपस्थित होना पाया है  फिर पीडिता अनिता के व्हाटसअप नम्बर पर आये काल के नम्बर काल करते नही लगा इस तरह पुलिस द्वारा तुरन्त कार्यवाही करते व दम्पति की सुझबुझ से अप्रिय घटना घटित होने से बची।  

पुलिस टीम-
- उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक रमेशचन्द्र दांगी,आर 118 प्रेमकुमार रावत, आर 764 दिनेश कुमार महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE