BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2024, 3:41 pm
BIG NEWS : एमपी विधानसभा में गूंजा अवैध कॉलोनियों का मुद्दा, बीजेपी विधायक ने सरकार से पूछे सवाल, सिंहस्थ की जमीन पर हेराफेरी का आरोप, गोवंश सरंक्षण के लिए विभाग की सुस्त चाल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र की कार्यवाही जारी है। सदन में चौथे दिन अवैध कालोनियों का मुद्दा उठा। बीजेपी विधायक ने यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि बैरसिया में अवैध कॉलोनियां बन रही है। सरकारी जमीन पर लोग कब्जा कर रहे है। वहीं उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा सरकार ने क्या कार्रवाई की है ?


भाजपा विधायक ने अवैध कॉलोनियों का उठाया मुद्दा
एमपी विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। सदन में बीजेपी विधायक विष्णु खत्री ने अवैध कॉलोनियों का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर लोग अवैध कब्जा कर रहे है। बैरसिया में अवैध कॉलोनियां बन रही है। सरकार ने इस पर क्या कार्रवाई की है। इस सवाल पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ये एक बड़ी समस्या है कि अवैध कॉलोनियां बन जाती है, लेकिन सरकार गंभीर है और हम इस तरह के निर्माण पर अब सजा का प्रावधान करने जा रहे है।


बीजेपी विधायक ने सिंहस्थ की जमीन पर हेराफेरी का लगाया आरोप
भाजपा विधायक सतीश मालवीय ने उज्जैन में यातायात नगर की जमीन निजी हाथों में देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 1.64 हेक्टर जमीन व्यवसायिक उपयोग के लिए दी गई है। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मेरे पास जो अधिकारियों ने जानकारी दी है, उसके अनुसार मास्टर प्लान के मुताबिक की जमीन व्यवसायिक गतिविधि की अनुमति दी है। फिर किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई होगी तो अधिकारियों को दंडित किया जाएगा। वहीं बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय ने भी सवाल उठाया। उन्होंने सिंहस्थ की जमीन में हेराफेरी का आरोप लगया है।


गोवंश सरंक्षण को लेकर पशु पालन विभाग सुस्त
इधर, गोवंश संरक्षण को लेकर पशु पालन विभाग सुस्त है। प्रदेश में चार साल में केवल एक गौ कैबिनेट की बैठक हुई है। विधायक मधु भगत ने विधानसभा में इसकी जानकारी मांगी थी। विभागीय मंत्री लखन पटेल ने सदन में यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर 2020 में गौ कैबिनेट का गठन हुआ था। 22 नवंबर 2020 में केवल एक बैठक हुई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE