खरगोन। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संसद भवन में डॉ. आंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान मच गया है। विपक्ष ने शाह पर आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। बयान के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस ने मुख्यालय पर गृहमंत्री के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर शाह के बयान को बाबा साहेब ओर उनके अनुयायियों के अपमान करार दिया है।
सब्जी मंडी पार्क में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित बाबा साहेब के अनुयायियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एंट्री शाह के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी कहती है कि बाबा साहब का नाम लेना फैशन बन गया है, अगर ऐसा है तो बाबा साहेब हमारे लिये भगवान है, ओर हम उनका स्मरण करते रहेंगे। प्रतिमा के सामने सीढ़ियों पर बैठे कार्यकर्ता बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीरें लेकर खड़े हुए। उन्होंने जय भीम, बाबा साहब का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे भी लगाए गए। धरने के बाद मौन रैली के रूप में कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपकर गृहमंत्री के बयान की निंदा करते हुए बर्खास्त करने की मांग की।