BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2024, 5:21 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ की ऋतुराज वाटिका में अटल भूजल योजनान्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, लाभान्वित किसानों ने लिया भाग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अटल भूजल योजनान्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को ऋतुराज वाटिका चित्तौडग़ढ़ में किया गया। कार्यशाला में अटल भूजल योजना के सहभागी विभागों के अधिकारीगण, पंचायत समिति चित्तौडग़ढ़ के ग्राम विकास अधिकारियों, प्रगतिशील किसानो एवं योजनान्तर्गत लाभान्वित किसानो ने भाग लिया। 

अटल भूजल योजना के नोडल अधिकारी डॉ शुभेन्द्र पाल सिंह ने योजना के लक्ष्यों एवं उदेश्यो के बारे में प्रतिभागियों को अवगत करवाते हुए जन सहभागिता से भूजल के प्रबंधन पर जोर दिया साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर बनाये गए जल सुरक्षा प्लान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में सहायक नोडल अधिकारी कुणाल लिग्री द्वारा योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। 
भूजल विभाग द्वारा करवाए जा रहे प्रोत्साहन राशि के कार्याे के बारे में वरिष्ठ भूजल वैज्ञानिक डॉ एम . एस . राणावत ने विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में भूजल विभाग के अधीक्षण अभियंता सुमंत शर्मा द्वारा कृषि कार्याे में नवाचारों को अपनाने पर जोर दिया गया। 
कार्यशाला में दिलीप कुमार सहायक अभियंता, हरिशंकर शर्मा आई.ई.सी. एक्सपर्ट, दीपेश मोहन शर्मा कृषि विशेषज्ञ, हिम्मत लाल चौधरी वरिष्ठ सहायक, सुनील कुमार, प्रमोद उपाध्याय, राधेश्याम गुर्जर उपस्थित रहे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE