BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2024, 5:31 pm
KHABAR : अमित शाह के बयान पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, अंबेडकर मूर्ति के सामने काली पट्टी बांध किया विरोध प्रदर्शन, कहा- मैं भी अंबेडकर हूं, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के डॉ आंबेडकर वाले बयान पर मध्य प्रदेश में सियासत जारी है। खंडवा और हरदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री के बयान को लेकर जमकर नारेबाजी की। इधर हरदा में कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष ओम पटेल ने पीएम मोदी से अमित शाह का मेडिकल ट्रीटमेंट करवाने की बात कही।


खंडवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के अंबेडकर चौक स्थित अंबेडकर जी की प्रतिमा के पास गृहमंत्री के बयान को लेकर जमकर नारेबाजी की इसके साथ ही उसके इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय ओझा ने कहा, गृहमंत्री अमित शाह का बयान बाबा साहब का अपमान है। सदन की गरिमा का अपमान है उन्हें तुरंत अपने बयान को लेकर माफी मांगना चाहिए। अगर वह माफी नहीं मांगते हैं तो कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।


संसद में गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर अब पूरे भारत में उनका विरोध कांग्रेस और अन्य संगठनों के द्वारा किया जा रहा है। उनका विरोध हरदा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा भी देखने को मिला। बुरहानपुर के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के हरदा प्रभारी ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा के नेतृत्व में अंबेडकर चौराहा पर कांग्रेसियों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। जिस पर कांग्रेस ने ‘मैं भी अंबेडकर हूं’ अभियान की शुरुआत की बात कही। साथ ही अंबेडकर की मूर्ति को नर्मदा के जल से नहलाया गया। हरदा जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष ओम पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि अमित शाह का मेडिकल ट्रीटमेंट कराया जाए। ताकि इस प्रकार की अशोभनीय टिप्पणी बाबासाहेब अंबेडकर के विरुद्ध क्यों है, उसका पता चल पाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE