BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2024, 5:39 pm
BIG REPORT : कल सीएम इंदौर को देंगे एक हजार करोड़ की सौगात, खजराना गणेश मंदिर और महू के आंबेडकर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में जाएंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 दिसंबर को इंदौर आएंगे। वे शहर में अलग-अलग आयोजनों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री जीएसीसी में आयोजित कार्यक्रम में शहर विकास से जुड़े एक हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण करेंगे।


कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, सभी विधायक, संगठनात्मक पदाधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को दोपहर तीन बजे इंदौर पहुंचेंगे और शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।


वे लगभग एक हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात शहरवासियों को देंगे। महापौर ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री का प्रमुख कार्यक्रम जीएसीसी ग्राउंड में आयोजित होगा, जिसमें वे नगर निगम सहित विभिन्न एजेंसियों के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।


इनमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों, सीवरेज, वॉटर पाइपलाइन के कार्यों के साथ कम्युनिटी हॉल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने वाले छोटे पुल-पुलिया, पीपीपी मॉडल से बनने वाले ग्रीन वेस्ट प्लांट, सौंदर्यीकरण और नगर निगम द्वारा दस्तावेजों के डिजिटलीकरण की शुरुआत भी शामिल होगी।


मुख्यमंत्री बीसीसी, होटल मेरियट, और गांधी हॉल में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा वे खजराना गणेश मंदिर में बनाए गए नए सभागृह के लोकार्पण कार्यक्रम में भी उपस्थित रहेंगे। इंदौर के बाद वे आगर-मालवा जाएंगे और फिर लौटकर शहर के अन्य आयोजनों में भाग लेंगे।


आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे
इसी दिन मुख्यमंत्री, राज्यपाल मंगूभाई पटेल के साथ महू में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगे। कुलपति डॉ. रामदास अत्राम ने बताया कि इस अवसर पर पीएचडी प्राप्त करने वाले 16 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE