इटारसी। रेल प्रशासन ने यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए रीवा-मडगांव-रीवा के बीच 2-2 ट्रिप साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
गाड़ी नंबर 01703 रीवा-मडगांव स्पेशल ट्रेन 22 दिसंबर और 29 दिसंबर को रीवा से दोपहर 12 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 75ः45 बजे इटारसी, 8ः40 बजे हरदा व अन्य स्टेशनों से होते हुए 9ः25 बजे मडगांव स्टेशन पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी नंबर 01704 मडगांव-रीवा स्पेशल ट्रेन 23 दिसंबर और 30 दिसंबर को मडगांव से रात 10: 25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 8: 08 बजे हरदा, 9: 30 बजे इटारसी एवं अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 8: 20 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, नासिक रोड, कल्याण जंक्शन, पनवेल, रोहा, चिपलुन, रत्नागिरि, कंकावली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशनों पर भी रुकेगी।