BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2024, 6:02 pm
KHABAR : बीजेपी- कांग्रेस कार्यकर्ता आमने सामने, जलाने के पहले पुतले को लेकर झूमा झटकी, पुलिस ने मामला कराया शांत, पढे़ खबर 

Share On:-

सीहोर। मध्यप्रदेश के सिवनी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पुतले दहन को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। पुतला दहन के पहले दोनों दल के कार्यकर्ता पुतले को लेकर आपस में भिड़ गए। झूमा झटकी होने लगी वहां मौजूद पुलिस ने किसी तरह कार्यकर्ताओं को अलग-अलग कर मामला शांत कराया।


दरअसल बाबा साहेब अंबेडकर पर अमित शाह को बदनाम करने को लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यलय का घेराव व कांग्रेस का पुतला दहन कार्यक्रम रखा था। जैसे ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के इस कार्यक्रम की भनक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगी तो जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृव में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय में इकट्ठा होना शुरू हो गए। इधर भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने आए थे। तभी दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता नारेबाजी के साथ एक दूसरे के आमने सामने हो गए। इस दौरान पुतले को लेकर दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में झूमा झटकी हो गई। हंगामे के बाद भारी पुलिस बल पहुंची और कार्यकर्ताओं को अलग- अलग कर मामला किसी तरह शांत कराया। मामले में किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत नहीं की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE