जावद। कांग्रेस नेता व विधानसभा प्रत्याशी समंदर पटेल ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी को पत्र लिखा जिसमे लिखा कि चीन का प्रतिबंधित लहसुन देश के विभिन्न राज्यों की मंडियों में तस्करी के माध्यम से पहुंच रहा है. इसमें किसान एवं व्यापारियों दोनों का नुकसान है इसे केंद्र सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी विफलता बताया है. इससे न केवल देश की सीमाओं पर सुरक्षा में गंभीर चूक हो रही है, बल्कि यह देशवासियों के स्वास्थ्य के लिए भी बड़ा खतरा है. 2014 से चीन के लहसुन पर भारत में प्रतिबंध लगा हुआ है. क्योंकि इसमें कैंसर पैदा करने वाले केमिकल्स की मात्रा अधिक पाई गई थी. इसके बावजूद चीन से लहसुन की तस्करी लगातार जारी है, जो चिंता का विषय है. केंद्र सरकार को तुरंत इस मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए और तस्करी रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) की समीक्षा की जाए और चीन का लहसुन देश की मंडियों में मिलने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
देश की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाई जाए और तस्करी में शामिल व्यापारियों के खिलाफ रासुका और एनएसए के तहत मामला दर्ज किया जाए. साथ ही मंडियों में पाए गए चीन के लहसुन को तुरंत जब्त कर नष्ट किया जाना चाहिए. इसे देश की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य दोनों के लिए बड़ा खतरा है।
प्रधानमंत्री से निवेदन है कि भारत में चीन के प्रतिबंधित लहसुन की तस्करी पर करवाई करवाये अन्यथा भारत मे किसानों का आंदोलन होगा और सारी मंडिया बंध कराई जाएगी।