नीमच। थाना प्रभारी महिला संबंधी अपराधों में बरतें संवेदनशीलता, लंबित अपराधों एवं सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का समय सीमा में करें निराकरण। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा दिनांक 19.12.24 को पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच पर दोपहर 12ः15 बजे से 06ः30 बजे तक जिलें के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों की ली समीक्षा बैठक।
थाना प्रभारी अपराधों को अकारण लंबित न रख लंबित अपराधों का शिघ्रता से करेें निराकरण, थाना प्रभारी लंबित चालान, मर्ग का शिघ्र करेें निराकरण, सीएम हेल्पलाईन की शिकायतोें का संतुष्टिपूर्ण एवं समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें, प्रत्येक मंगलवार को पुलिस थानों एवं चौकियों में जन सुनवाई का आयोजन कर जनसुनवाई में आये फरियादियों की शिकायतों का शिघ्रता से करें निराकरण, महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता बरती जाकर अपराधों का समय सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित करें, नववर्ष के दौरान कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए रखे पूर्ण सतर्कता, नववर्ष आयोजित करने वाले कार्यक्रम स्थलों/होटलों एवं अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरें आवष्यक रूप से लगवाने हेतु आयोजनकर्ता को निर्देशित करें, नववर्ष के दौरान सुनसान ईलाकों पर आवश्यक रूप से पुलिस मोबाईल लगावाना सुनिश्चित करें, महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ घटित छेड़छाड़ व बलात्कार की घटनाओं में लिप्त आरोपियों के विरूद्व करें कठोर कार्यवाही, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने हेतु स्कुल/कालेजों में जागरूकता कार्यक्रमों का करें आयोजन, आसामाजिक तत्वों एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तथा सांप्रदायिक सोहार्द बिगाड़ने की शोहरत वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करवाएं, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले व्यक्ति के साथ साथ ग्रुप एडमिन की जिम्मेदारी भी तय कर प्रकरण में आरोपी बनाया जावेंगा, एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में थाना प्रभारी पूर्णतः पारदर्शिता बरते एवं एनडीपीएस एक्ट से संबंधित प्रत्येक कार्यवाही की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अनिवार्य रूप से अवगत कराना सुनिश्चित करें, थाना क्षेत्रों में होने वाली किसी भी घटना की जानकारी पुलिस कन्ट्रोल रूम के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक रूप से देवें एवं थाना क्षेत्रों में किसी गंभीर अपराध के घटित होने पर संबंधित थाना प्रभारी एवं संबंधित राजपत्रित अधिकारी पुलिस आवश्यक रूप से मौका मुआयना करें, वाहन चौकिंग के दौरान आमजनता से करें सद्व्यवहार, गौवंश तस्करी एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्व कार्यवाही सुनिश्चित करें, थाना प्रभारीगण थाना क्षेत्रों में जुआं, सटट्ा एवं अवैध शराब विक्रय पर पूर्णतः अंकुश लगावें, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी स्वंय रात्रि में क्षेत्रों में लगने वाली गश्त को प्रभावी रूप से करवाना सुनिश्चित करें, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी स्थाई, फरारी एवं गिरफ्तारी वारंटो की तामिली अधिक से अधिक किये जाने संबंधी प्रयास करें एवं लम्बे समय से फरार आरोपियों की गिरफतारी सुनिश्चित करें, सम्पत्ति संबंधी अपराधों एवं वाहन चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाए अन्यथा जिम्मेदारी तय की जाएगी, थाना प्रभारी लगातार अपने क्षैत्र में भ्रमण करें तथा संवेदनशील स्थानों पर फिक्स पिकेट आवश्यक रूप से लगावें, समस्त थाना प्रभारी सायःकाल रोलकाल के बाद अपने अधिकतम बल के साथ शहर/कस्बा भ्रमण आवश्यक रूप से करें, थाना प्रभारी स्कुल बसों एवं वेन की संबंधित विभाग के साथ समन्वय कर नियमित जांच कर चालकों एवं परिचालकों का वेरिफिकेशन करवाना सुनिश्चित करें, थाना प्रभारी यातायात काली फिल्म लगे वाहनों पर सख्ती से कार्यवाही सुनिश्चित करें।
समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक नीमच अभिषेक रजंन (भापुसे), अअपु मनासा विमलेश उईके, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा निकीता सिंह, रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया, प्रभारी रेडियों निरीक्षक मनीष गहलोत, जिलें के समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहें।