BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2024, 8:15 pm
REPORT : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास कार्याे की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- ग्रामीण विकास निर्माण कार्य एक माह में पूर्ण करें, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास के निर्माण कार्याे की प्रगति की विस्‍तार से समीक्षा की। बैठक में कलेक्‍टर ने जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिए, कि सभी ग्राम पंचायतों में संचालित सभी निर्माण कार्याे को एक माह की अवधि में पूर्ण करवाएं।

बैठक में कलेक्‍टर ने जिले में संचालित गौशाला निर्माण, कपिलधारा कूप निर्माण, खेत तालाब, शांतिधाम, खेल मैदान, आंगनवाडी भवन निर्माण, व्‍यक्तिगत शौचालय निर्माण आदि कार्याे को एक माह की अवधि में पूर्ण करवाकर, कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र प्रस्‍तुत करने के निर्देश दिए। उन्‍होने हितग्राहीमूलक एवं स्‍वरोजगारमूलक योजनाओं तथा निर्माण कार्याे में अपेक्षित प्रगति  नहीं पाये जाने पर जनपद सीईओ नीमच एवं जावद को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। 

बैठक में कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने निर्देश दिए, कि पीएम आवास योजना के तहत जिन हितग्राहियों का मकान निर्माण कार्य जारी है, उनकी किश्‍त समय पर जारी होएवं जिन हितग्राहियों द्वारा आवास निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है, उनका भुगतान रोके। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अरविंद डामोर, डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री किरण आंजना, जनपद सीईओ, जिला पंचायत की विभिन्‍न शाखाओं के परियोजना अधिकारी भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE