छतरपुर। जिले के सटई दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे थे जहां उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर लोकार्पण कर विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित किया। जहां देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व में बैठी भाजपा सरकार एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जारी योजनाओं का जमकर बखान करते हुए। जनहित में लिए जा रहे निर्णयों के बारे में आमजनों को बताया। वहीं छतरपुर जिले कराएं जा रहे 160 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन करते हुए लोकार्पण किया। वहीं सीएम के आगमन पर बिजावर विधायक राजेश शुक्ला ने माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए मंच से अपनी विधानसभा क्षेत्र के विकास लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सामने मांगे रखी जहां सीएम के द्वारा द्वारा अपने उद्बोधन में सटई में महाविद्यालय तथा जटाशंकर धाम में विकास कार्यों का भरोसा दिया गया है। इसके साथ ही सीएम द्वारा दिनांक 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के सौवें जन्म दिवस के अवसर पर खजुराहो में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की सबसे बड़ी नदी जोड़ो परियोजना केन बेतवा लिंक परियोजना की आधारशिला रखेंगे। जिसका आमंत्रण भी मंच के माध्यम से सभा मे पहुंचे विशाल जन समूह को दिया गया।