भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज 5वां दिन है। सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी। पांच दिवसीय विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन है। एमपी-पीएससी के मुद्दे को लेकर विपक्ष हंगामा कर सकता है। एमपी-पीएससी के दफ्तर के बाहर छात्र पिछले दो दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर छात्र धरने पर बैठे हैं।
इंदौर और आगर-मालवा के दौरे पर रहेंगे सीएम डॉ मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज महू, इंदौर और आगर-मालवा के दौरे पर रहेंगे। सीएम सुबह 9ः20 मिनट पर चार इमली पहुंचेंगे। चार इमली पहुंचकर आई.ए.एस गेस्ट हाउस का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद नरोन्हा प्रशासन अकादमी सुबह 10 बजे पहुंचेंगे, जहां आईएएस सर्विस मीट का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री 10ः50 मिनट पर भोपाल से महू के लिए रवाना होंगे। महू में डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
इसके बाद सीएम मोहन 12ः20 पर महू से भोपाल के लिए रवाना होंगे। 1ः15 मिनट पर विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने सदन पहुंचेंगे। 2ः20 मिनट पर सुसनेर के लिए रवाना होंगे। यहां सीएम सोलर पार्क का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री सुसनेर से इंदौर जाएंगे। इंदौर में शाम 4 बजे जिला स्तरीय विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। शाम को 5ः30 बजे खजराना में भक्त निवास भवन का उद्घाटन करेंगे। रात 8 बजे इंदौर से भोपाल पहुंचेंगे। सीएम मोहन यादव रात 8रू15 पर कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंचेंगे।
आज से मध्यप्रदेश आईएएस सर्विस मीट
आज से तीन दिवसीय मध्यप्रदेश आईएएस सर्विस मीट होने जा रही है। नरोन्हा प्रशासन अकादमी में सीएम डॉ मोहन यादव इसका शुभारंभ करेंगे। 20 से 22 दिसम्बर तक चलने वाले इस आयोजन में प्रदेश भर के आईएएस अपने परिवारों के साथ शामिल होंगे। मीट में सांस्कृतिक, खेल, सहित कई गतिविधियां होगी।