BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2024, 11:36 am
BIG NEWS : 8 करोड़ की चरस से जुड़ा मामला, सरकारी अधिकारी बन आरोपी करते थे अवैध नशे का कारोबार, पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। भोपाल क्राइम ब्रांच ने हाल ही में 8 करोड़ की चरस के साथ एक दंपति को गिरफ्तार किया था। ये दोनों करोड़ों की चरस मनाली से इंदौर लेकर जा रहे थे। वहीं अब इस मामले में आरोपियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। शातिर अपराधी सरकारी अधिकारी बनकर चरस का माल खपाते थे। इसमें एक आरोपी आमिर कुरैशी के पास से पुलिस ने मध्यप्रदेश सरकार के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की सील लगा एक कार्ड बरामद किया था। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी ने फर्जी तरीके से ये कार्ड बनाया था और इसी के दम पर वह एक साल तक मनाली से मध्यप्रदेश  तक हाई क्वालिटी चरस लाने का काम कर रहा था। 


बता दें कि 14 दिसंबर को क्राइम ब्रांच की टीम ने बरखेड़ा सालम जोड़ से कार सहित आरोपियों को पकड़ा था। तलाशी के दौरान कार से 8 करोड़ का चरस बरामद हुआ था। आरोपी मादक पदार्थ को मनाली से इंदौर लेकर जा रहे थे। आइकार्ड के आधार पर शातिर बदमाश कई चेकिंग प्वाइंट पार कर लेते थे, आईडी कार्ड होने की वजह से उन पर कोई शक नहीं कर पता था। ऐसे में वो बड़े आराम से अवैध मादक पदार्थ का धंधा कर रहे थे। 


ऐसे पकड़ में आए आरोपी 
क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर दूसरे प्रदेश से नशे की बड़ी खेप लेकर प्रदेश में आते हैं। पुलिस ने खजूरी इलाके के बरखेड़ा सालम जोड़ पर घेराबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस ने डीएल- 8सीएएफ- 8092 नंबर की एक लग्जरी कार को रोका। कार में दो पुरुष और एक महिला सवार थे। पुलिस ने पूछताछ की तो इन्होंने बताया कि भोपाल के रहने वाले हैं और मनाली घूमने गए थे। जब उनसे कार के बारे में पूछताछ की तो बताया कि ये कार उन्होंने सेकेंड हैंड खरीदी है। पुलिस ने जब कार की जांच की तो कार से 8 किलो 400 ग्राम चरस, दो लाख रुपए नगद, 5 मोबाइल फोन मिले। पुलिस ने कार में सवार आमिर कुरैशी उसकी पत्नी जाहिदा कुरैशी और प्रतीक मिश्रा को गिरफ्तार किया। 8 करोड़ रुपए कीमत की चरस के साथ पुलिस को आमिर के पास से मध्यप्रदेश सरकार के टीएंडसीपी विभाग की सील लगा कार्ड भी मिला।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE