BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2024, 11:44 am
BIG NEWS : जंगल में खड़ी लावारिस कार ने उगला 40 किलो सोना, देखकर आयकर विभाग की फटी रह गई आंखें, करोड़ों में आंकी गई कीमत, अब कुबेर की तलाश में टीम, पढे़ खबर     

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में दो दिन से चल रही इनकम टैक्स रेड के बीच एक बड़ी बरामदगी हुई है। भोपाल के एक जंगल में लावारिस हालत में खड़ी गाड़ी के अंदर से 40 किलो सोना बरामद किया गया है। टीम अब यह पता लगा रही है कि सोने की इतनी बड़ी खेप रखने वाला ‘कुबेर’ है कौन? बताया जा रहा है कि देर रात भोपाल से सटे मंडोरा गांव के पास जंगल में एक लावारिस इनोवा गाड़ी की सूचना मिली थी। रात करीब दो बचे जब पुलिस और आईटी विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो कार में दो बैग मिले। तलाशी लेने पर दोनों बैग में 40 किलो सोना मिला। इनकम टैक्स विभाग ने सोने को बरामद कर लिया है।


आयकर विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम अब यह पता कर रही है ये सोना किसका है और कहां ले जाया जा रहा था? विभाग का अनुमान है कि सभी ने सोने को बैग में रख कर वाहन को लावारिस हालत में छोड़ दिया है। मौके से सोने से लदी इनोवा क्रिस्टागाड़ी आयकर टीम ने बरामद की है। जिसका नंबर एमपी07 बीए 0050 है। फ़िलहाल गाड़ी मालिक का भी पता लगाया जा रहा है, जिससे बरामद सोने के बारे में कुछ पता चल सके। 


मध्य प्रदेश की लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को परिवहन विभाग के एक पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के घर छापा मारकर ढाई करोड़ रुपए की नकदी समेत 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की अवैध संपत्ति बरामद की थी। छापा पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा के भोपाल स्थित आवास पर मारा गया जो पॉश अरेरा कॉलोनी में है। एक होटल पर भी छापेमारी हुई।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE