BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2024, 12:10 pm
KHABAR : कलेक्टर अदिती गर्ग ने ली जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोली- सभी बैंक जन कल्याण पर्व के शिविरों में हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान करें, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक कलेक्टर सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी बैंकर्स को निर्देश देते हुए कहा कि जनकल्याण पर्व के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों में हितग्राहियों को हित लाभ प्रदान करें। मन्दसौर बैंकों के पास जितने भी लोन के प्रकरण है। उनका तुरंत समाधान करें। किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत बिना किसी कारण के प्रकरण निरस्त न करें। सभी बैंक विभागों के साथ बैठकर किसान क्रेडिट कार्ड के लंबित प्रकरणों का निराकरण करें। केसीसी के अंतर्गत जितने प्रकरण को निरस्त किया जा रहा है उसका स्पष्ट कारण बताएं। पीएम स्व निधि के अंतर्गत सभी नगरीय निकाय अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ प्रदान करें। जिन हितग्राहियों ने 10 हजार रुपए की सुविधा का लाभ लिया है तथा पैसे भी जमा कर दिए है उन हितग्राहियों को 20 हजार रुपए के लोन का लाभ प्रदान करें। इसमें सभी बैंक सहयोग करें। सभी बैंक फसल बीमा के जितने भी भुगतान लंबित हैं, उनका भुगतान करें। कोई भी भुगतान लंबित नहीं रहना चाहिए। उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत उद्योग विभाग हितग्राहियों से आवेदन ले। बैंक में आवेदन के दौरान किन प्रमाण पत्र की जरूरत होती है। उनकी भी सूची ले। उसके अनुसार बैंक में हितग्राही से आवेदन करवाए। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैन, लीड बैंक मैनेजर, संबंधित जिलाधिकारी, बैंकर्स मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE