BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2024, 12:18 pm
KHABAR : भोपाल में आईएएस सर्विस मीट का शुभारंभ, सीएम बोले- जो मनमोहन सिंह जी को नहीं मालूम था, वह चाय वाले को पता था, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने शुक्रवार को प्रशासन अकादमी में तीन दिवसीय आईएएस सर्विस मीट का शुभारंभ किया।


इस मौके पर सीएम ने कहा कि पढ़े-लिखे होने के बावजूद मनमोहन सिंह जी को नहीं मालूम था कि जीरो बैलेंस पर अकाउंट खुल सकता है। लेकिन ये चाय वाले को मालूम था। सीएम ने श्रीमद् भागवत का एक दृष्टांत भी सुनाया।


सीएम ने कहा- कर्म तो सब लोग करते हैं, भाग्य परमात्मा देता है। आपने इस मार्ग पर चलते हुए न केवल कर्म किया बल्कि भाग्य भी पाया। इसलिए मैं आपको दोनों तरह से बधाई देना चाहता हूं। इतने बड़े देश में, इतनी बड़ी आबादी में यदि आईएएस अधिकारियों की संख्या देखी जाए तो नगण्य है। इतने बड़े देश की, इतनी विविधता और चुनौतियों के बीच, हमारे देश की दुनिया में जो पहचान बनी है, उसमें सबसे बड़ी भूमिका आईएएस अधिकारियों की है। यह निश्चित रूप से हमारे लिए गौरवान्वित करने वाली बात है।


मीट में बातें नई पुरानी विषय पर मुख्य सचिव अनुराग जैन के संचालन में पैनल डिस्कशन होगा। सर्विस मीट के पहले दिन अरेरा क्लब में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, पूल, बिलियर्ड, ब्रिज और 4 गुणा 50 मीटर रिले दौड़ होगी।


शाम को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कल्चरल नाइट और डिनर होगा। इसके बाद अरेरा क्लब में रात 9रू30 बजे से ट्रेजर हंट का आयोजन किया जाएगा। आईएएस अफसरों का ग्रुप फोटोग्राफ सेशन भी होगा।


21 दिसंबर को बोट रेस से शुरुआत
सुबह सर्विस मीट की शुरुआत बोट क्लब पर बोट रेस से होगी। इसके बाद टी20 फुटबॉल, कुकिंग कॉम्पिटिशन, टी5 क्रिकेट, फन गेम, पेंटिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, पूल, कैरम, बिलियर्ड, ब्रिज और अंताक्षरी का आयोजन किया जाएगा। अरेरा क्लब में ही डीजे नाइट होगी।


22 दिसंबर को होंगे ये कार्यक्रम
सुबह साइक्लिंग के बाद अरेरा क्लब में टंग आफ वॉर, क्विज, डम शिराज, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, पूल, बिलियर्ड, ब्रिज का आयोजन किया जाएगा। प्राइस डिस्ट्रीब्यूशन के साथ सर्विस मीट का समापन होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE