BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2024, 12:42 pm
KHABAR : खूंखार तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद, देखने के लिए ग्रामीणों को लगी भीड़, कई मवेशियों को बनाया था अपना निवाला, पढे़ खबर 

Share On:-

धार। मध्य प्रदेश में धार जिले के मोरीपुरा गांव में वन विभाग ने पिंजरा रखकर तेंदुए को पकड़ लिया है। तेंदुए के मूवमेंट से बीते कई दिनों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। इसके साथ ही तेंदुए ने कई मवेशियों का शिकार भी किया था। वहीं अब खेत मे लगे पिंजरे में तेंदुए को देखनेवालों की भीड़ लग गई।


तेंदुए के हमले से गांव वाले परेशान थे। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने खेत में पंजे के निशान के आधार पर पिंजरा लगा दिया। लगातार तीन दिनों के बाद आखिरकार तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ। इसकीखबर लगते ही क्षेत्र के ग्रामीण तेंदुए को देखने पहुंचे।


बतादें कि, धार जिले के कूक्षी तहसील अंतर्गत ग्राम निसरपुर के करोंदिया क्षेत्र के खेतों में कई दिनों से तेंदुए की आहट से किसान डर के साए में जी रहे थे।जिसके बाद वन विभाग की टीम द्वारा खेत में पिंजरा लगाया गया था। वहीं वन विभाग ने तेंदुए को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE