BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2024, 1:47 pm
BIG NEWS : जल जीवन मिशन पर विपक्ष ने उठाए सवाल, फैक्ट्रियों से प्रदूषण का मुद्दा भी गरमाया, सत्र के अंतिम दिन सदन में गहमा-गहमी    

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज पांचवा और अंतिम दिन है। कांग्रेस विधायक आज संविधान की प्रतियां लेकर विधानसभा पहुंचे। वे तीन दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसद में डॉ. भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान का विरोध जता रहे हैं। वहीं जल जीवन मिशन को लेकर आज सत्र के अंतिम दिन विपक्ष ने फिर से सरकार को घेरते हुए योजना में बड़े घोटाले का आरोप लगाया।  


इससे पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि बीजेपी द्वारा संविधान का अपमान किया जा रहा है। संविधान निर्माता अंबेडकर जी के बारे में गलत शब्द कहे गए। मोदी और शाह ने अभी तक माफी नहीं मांगी। राहुल गांधी और खड़गे जी जब इस बारे में बात कर रहे थे तो बीजेपी सांसदों ने धक्का-मुक्की की। उन पर झूठा केस लगाया। हमारी मांग है कि टिप्पणी के लिए शाह माफी मांगें और राहुल जी पर दर्ज झूठा प्रकरण वापस लिया जाए।


जल जीवन मिशन के काम की क्वालिटी ठीक नहीं-  ठाकुरदास नागवंशी
पिपरिया से विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने कहा- जल जीवन मिशन की हकीकत सबको पता है। सरकार की मंशा हर गरीब को पानी देने की है। ठेकेदारों की लापरवाही के कारण काम हुआ भी तो उसकी क्वालिटी ठीक नहीं है। जो पाइप लाइन डाली गई है, उसे चालू करते हैं तो कहीं न कहीं से सीपेज हो जाती है। ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करें।


फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर खरीदी जमीन
भाजपा विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों की जमीन खरीदने का आरोप लगाया।  इस पर जनजाति कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि समिति ने संबंधित व्यक्तियों को बार-बार बुलाया। वे पांच बार बुलाने के बाद भी समिति के सामने उपस्थित नहीं हुए। समिति उनके खिलाफ एकतरफ़ा कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। 


कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने उठाया फैक्ट्रियों से होने वाले प्रदूषण का मुद्दा
कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने फैक्ट्रियों से निकलने वाले प्रदूषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने उद्योग इकाइयों से वेस्ट केमिकल से प्रदूषण का मामला सदन में रखा। उन्होंने कहा कि फैक्ट्रियों में निकलने वाले वेस्ट केमिकल से प्रदूषण जलस्त्रोत और नदियों में प्रदूषण हो रहा है। सचिन यादव ने खरगोन जिले में संचालित औधोगिक इकाइयों से होने वाले प्रदूषण की जानकारी मांगी। 


पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार का जबाव
इस मामले में पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में सभी औधोगिक इकाइयां तय मापदंड से संचालित हो रही है। राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने चुटकी लेते हुए कहा कि सचिन यादव बताए उनकी शुगर फैक्ट्री भी संचालित हो रही है, वो तय मापदंड से चल रही है या नहीं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE