BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2024, 1:57 pm
KHABAR : लोकायुक्त ने नगर पालिका सीएमओ को किया गिरफ्तार, बिल पास कराने के लिए ठेकेदार से मांगी थी रिश्वत, पढे़ खबर 

Share On:-

मैहर। मध्य प्रदेश की रीवा लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को मैहर जिले में दस्तक देकर रिश्वतखोर अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नगरपालिका सीएमओ लंबित बिलों की पेमेंट करने के एवज में फरियादी से पैसे मांगे थे। पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये लिए थे। वहीं अब 20 हजार रुपए लेते लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया है। मैहर के रेस्ट हाउस में कार्रवाई जारी है। आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 


ये था पूरा मामला
रिश्वत लेने के मामले में शिकायतकर्ता शिवेंद्र सिंहने बताया कि नगरपालिका सीएमओ लाल जी ताम्रकार द्वारा उनसे बिलों के भुगतान के एवज में 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत का सत्यापन कराया गया। उसके बाद आज सुबह अधिकारी के घर पर रीवा लोकायुक्त की टीम ने उन्हें 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। अन्य ठेकेदारों द्वारा जो भुगतान कराया गया है उनसे भी पूछताछ की जाएगी। 


इसके अलावा सीएमओ द्वारा कभी उनसे रिश्वत ली गई है, या मांगी गई है उसकी भी जांच की जाएगी। फिलहाल लोकायुक्त टीम की कार्रवाई जारी है। शिकायतकर्ता शिवेंद्र सिंह ने बताया कि सीएमओ लाल जी ताम्रकार द्वारा हर बिल में 10 परसेंट कमीशन मांगा जा रहा था। 10 हजार रुपए रिश्वत हमारे द्वारा दी जा चुकी थी। अब आरोपी 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप हुए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE