बैतूल। जिला अस्पताल का नया सिविल सर्जन शुक्रवार को शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ जगदीश घोरे को नियुक्त किया गया है। यह निर्देश जिला डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज के संचालक डॉ. राजू निदारिया जारी किया है। निर्देश में लिखा गया है कि जिला कलेक्टर के भेजे गए इस प्रस्ताव को कमिश्नर के अनुमोदन के बाद प्रदेश सरकार से हरी झंडी मिल गयी है।
30 नवंबर को जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अशोक बारंगा के रिटायर होने के यद पद खाली था।