BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2024, 2:28 pm
KHABAR : आंबेडकर के नाम पर राजनीति, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, 5 कार्यकर्ता बैठे थे, 10 मिनट पहले ही पुलिस का फोन आया- गेट बंद कर लें, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। बाबा साहेब आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम जिस वक्त कांग्रेस दफ्तर पर ऑइल फेंका, तब कार्यालय में 5 कार्यकर्ता बैठे थे। इस बीच पुलिस का फोन आया कि तुरंत कार्यालय के गेट बंद करें। कांग्रेस कार्यकर्ता पूछते कि क्यों और आखिर क्या कारण है?


पुलिस ने कहा पहले गेट बंद करें और मामले की जानकारी दी। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय से शहर अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा को फोन किया। वे तुरंत कार्यालय पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे नगर निगम की मीटिंग छोड़ गांधी भवन पहुंचे। सारे पार्षद, नेता-पदाधिकारी भी पहुंचे। कांग्रेस नेता देवेंद्रसिंह यादव, विवेक खंडेलवाल इस दौरान आंबेडकर का फोटो लेकर खड़े हो गए। इसके बाद भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए।


कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा भाजपा नेता सत्ता के मद में निरंकुश हो चुके हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा ने कहा भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने खुलेआम गुंडागर्दी की। भाजपा के लोग सत्ता के नशे में चूर हो चुके हैं, लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं।


साढ़े 3 घंटे थाने पर धरना, अज्ञात के खिलाफ एफआईआर
देर शाम कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता पंढरीनाथ थाने पहुंचे। रात 11 तक धरना जारी रहा, तब पुलिस ने गिरीश जोशी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। धरने के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, पूर्व विधायक अश्विन जोशी, अमन बजाज, गिरधर नागर, मुकेश यादव, सोनाली मिमरोट आदि मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE