BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2024, 3:00 pm
BIG REPORT : आप गुंडिज्म पर उतारू हुए हैं, वीडी शर्मा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- इससे बड़ा कोई दुर्भाग्य नहीं हो सकता, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा आंबेडकर पर दिए गए संसद में बयान के बाद शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं गुरुवार को धक्का-मुक्की कांड हुआ था, जिस पर सियासी उबाल अपने चरम पर है। इसी मामले में अब खजुराहो से बीजेपी सांसद विष्णुदत शर्मा ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो व्यवहार किया है, उससे देश शर्मसार हुआ है। 


बीजेपी सांसद ने कहा कि आप गुंडिज्म पर उतारू हुए हैं। आपने एक सीनियर सांसद को धक्का मार के गिराया है, जिससे उनको चोट लगी एफआईआर भी हुई है। वीडी शर्मा ने कह कि इससे बड़ा कोई दुर्भाग्य नहीं हो सकता है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस झटपटा रही है,  इसलिए मैंने कहा कि अमित शाह जैसे व्यक्तित्व पर वह आरोप लगा रहे हैं कि बाबा साहब का अपमान किया। उन्होंने कहा कि खड़गे जी क्या-क्या नहीं बोलते। 


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब को कांग्रेस ने कभी भारत रत्न नहीं दिया। यदि उनको भारत रत्न किसने दिया तो वह भारतीय जनता पार्टी की विचार से प्रेरित सरकार ने दिया। बाबा साहेब के पंच तीर्थ को किसी ने स्थान दिया है, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। दुर्भाग्य है कि कांग्रेस के ऐसे लोग संसद में हैं जो दिन भर न्यूसेंस करते हैं, कोई काम नहीं करते। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE