गुना। गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में चार साहिबजादों की वीरता और बलिदान को समर्पित सप्ताहभर के विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों में कीर्तन, कथा, फिल्म प्रदर्शन, रैली, रक्तदान शिविर और प्रश्नोत्तरी जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। गत दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ कीर्तन और कथा से हुआ। भाई कंवलजीत सिंह जी अरदासिया (गुरदासपुर वाले) के कीर्तन और कथा वाचन किया। यह कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 9 बजे और शाम 6रू45 बजे से 7रू45 बजे तक गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में आयोजित हो रहा है। फिल्म प्रदर्शन से प्रेरणा का संदेश 22 दिसंबर को शाम 4 बजे मानस भवन में चार साहिबजादों के बलिदान पर आधारित फिल्म चार साहिबजादे का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 23 दिसंबर को महान योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर के बलिदान पर आधारित फिल्म दिखाई जाएगी। प्रश्नोत्तरी और रक्तदान शिविर 24 दिसंबर को गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।