रतलाम। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत जगह-जगह शिविर लगाए जा रहे हैं इसमें हितग्राहियों को केंद्र व प्रदेश शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। जावरा तहसील के गांव उपलाई में अभियान के तहत ग्राम पंचायत सचिव अंबाराम मकवाना ने शासन की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही आमजन की समस्याओं को सुनकर उचित निराकरण की बात कही।
इस अवसर पर सरपंच शंभू कुवर सोलंकी, सहायक सचिव नारायण ठन्ना, राजस्व विभाग पटवारी सुनील देवड़ा, ग्राम सेवक दिव्या खंडेलवाल, स्वास्थ्य विभाग सीएचओ अशोक गेहलोद, पशुपालन विभाग मुकेश मकवाना, उद्यानिकी विभाग लोकेश पाटीदार, बीपीएक्सयूपीएलएआई सहायक प्रबंधक भैरूलाल राठौड़, सेल्समेन पुष्कर बामता, विद्युत मंडल विभाग महेंद्र सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मंजू बाला जैन, मधु सोनी, सहायिका ललिता मेहता एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति उपलाई अध्यक्ष महेश गोवरिया उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सोलंकी आदि उपस्थित रहे।