मंदसौर। लीड बैंक मैनेजर मोदी द्वारा बताया गया कि, मंदसौर जिले में बैंकों का समय बदला गया है। सभी राष्ट्रीयकृत बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक तथा जिला सहकारी बैंक का बैंकिंग लेनदेन समय 1 जनवरी 2025 से 10 बजे से 4 बजे तक रहेगा। साथ ही सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया मंडी शाखा तथा भारतीय स्टेट बैंक मंडी शाखा का समय पूर्व अनुसार 12 बजे से 7 बजे तक रहेगा। सभी प्राइवेट बैंक का समय पूर्व अनुसार 11से 6 बजे तक रहेगा।