चित्तौड़गढ़। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर चित्तौड़गढ़ आएंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर भू अ ने बताया कि केंद्रीय मंत्री 21 दिसंबर शनिवार को जयपुर से प्रस्थान कर सांय 04 बजे सर्किट हाउस चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगे। सांय 04ः30 बजे जिला परिषद के कार्यक्रम में भाग लेंगे एवं रात्रि 06ः10 बजे दुर्ग पर फतेह प्रकाश महल में मीरा महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। केंद्रीय मंत्री 22 दिसंबर, रविवार को प्रातः 9 बजे श्री सांवलिया जी मंदिर में दर्शन करेंगे, 11: 30 बजे सैंती में स्थानीय कार्यक्रम में उपस्थित होंगे व दोपहर 1 बजे उदयपुर हेतु प्रस्थान करेंगे।