BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2024, 5:57 pm
NEWS : जिला कांग्रेस चित्तौड़गढ़ द्वारा गृहमंत्री का पुतला फूंक किया कलेक्ट्री चौराहे पर किया विरोध प्रदर्शन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ द्वारा देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर साहब के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कलेक्ट्री चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों ने एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। जिला कांग्रेस के संगठन महासचिव महेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ के बैनर तले कलेक्ट्री चौराहे पर देश के गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया एवं उनका पुतला दहन कर पद से बर्खास्त करने की मांग की।


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने का भारतीय जनता पार्टी प्रयास कर रही है जो देश की जनता देख रही है। राहुल गांधी के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर इन्होंने अपनी मानसिकता दर्ज करवाई है जो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कतई बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकारे बनी है तब से लेकर राज्यों एवं केंद्र में तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। विपक्ष के सांसदों को संसद में नहीं घुसने देकर गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। 


जिला संगठन महासचिव महेंद्र शर्मा ने बताया कि
इस विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी, राजस्थान सरकार के पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रणजीत लोठ, नपा के पूर्व चौयरमेन अध्यक्ष रमेश नाथ योगी, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नीतू कंवर भाटी, सेवादल जिला अध्यक्ष गौतम विजयवर्गीय, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कविश शर्मा,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह जाड़ावत, नागेंद्र सिंह राठौड़, गोविंद शर्मा, जिला कांग्रेस के महामंत्री अरुण कंडारा, एहसान पठान, कमल गुर्जर, आजाद पालीवाल, राजेश सोनी, पूर्व संगठन महासचिव करण सिंह सांखला, मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह देलवास, लोकेश जाट, विजय चौहान, नरेंद्र विजयवर्गी, शंकर लाल सेन, कपासन शहर अध्यक्ष शंकर प्रजापत, गजानन शर्मा,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुमंत सुहालका, शहर संगठन महासचिव महेश काकानी, शहर प्रवक्ता नवरत्न जीनगर, शंभू लाल प्रजापत,ललिता रेगर,प्रकाश जाट, कैलाश भूतड़ा,सत्यनारायण मूंदड़ा, राजेंद्र मूंदड़ा, चांदनी बैरागी, वीपी सिंह नारधारी,रामेश्वर बेरवा,मनोहर मेनारिया, रामगोपाल लोहार,राजेश सरगरा, सुशील जटिया, देवराज साहू, अशोक वैष्णव, कानसिंह भाटी,आरिफ अली, अमित लड्ढा, कमलेश ईनाणी, प्रवीण मेनारिया,महेश गाडरी, शंभूलाल शर्मा, संदीप पुरोहित,भेरूलाल पुरबिया, जमील अहमद, देवीलाल धाकड़, शैलेंद्र शक्तावत, मनीष चावला, अनिल भारद्वाज, कौशल बेरवा, विनोद लढ़ा, ओमप्रकाश काबरा, बसंती लाल वेद, शहादत हुसैन, गोपाल सालवी, मदनलाल रेगर, संजय राव,प्रभुलाल रैगर,दौलतराम पिंगोलिया, बी.एल. गारु सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE