नीमच। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने मध्य प्रदेश शासन के कृषि मंत्री एंदल सिंह कषाना को विधानसभा में उनसे व्यक्तिगत मिलकर पत्र प्रस्तुत कर चीनी लहसुन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की हस्ताक्षर युक्त पत्र में बताया कि चाईना की लहसुन का अवैधानिक रूप से भारत में आयात को प्रतिबंधित कर मालवा क्षेत्र के हजारों किसान चाईना की लहसुन के आयात को लेकर चिंतित हैं। क्षेत्र के कृषकों ने पत्र देकर अवगत कराया है कि चाईना की लहसुन से भारतीय एवं खासतौर पर जो मालवा की लहसुन है उसके दरों में लगातार गिरावट हो रही है।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि भारतीय किसान ऊँटी की लहसुन का महंगा बीज खरीदता है एवं जो क्वालिटी के रूप में स्वास्थ्य वर्धक भी है तथा जहाँ एक ओर जहाँ चाईना की लहसुन स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव भी डालती है वहीं भारतीय जलवायु में पैदा हुई लहसुन मनुष्य को विभिन्न बीमारियों से रोग मुक्त करने के लिये उत्प्रेरक का कार्य करती है। मध्य प्रदेश सरकार से निवेदन है कि चाईना की लहसुन को प्रतिबंधित करने के लिये उचित कार्यवाही कर किसानों को राहत प्रदान कराएं।