BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2024, 8:27 pm
KHABAR : मुख्‍यमंत्री द्वारा 880 मेगावाट क्षमता की नीमच-आगर सौर परियोजना का लोकार्पण सम्‍पन्‍न, डॉ. मोहन यादव ने कहा- प्रदेश के एक लाख किसानों को निःशुल्‍क सौलर पंप उपलब्‍ध कराएंगे, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। प्रदेश में नदी जोड़ो अभियान के माध्‍यम से सिंचाई क्षमता बढ़ाने का सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। वर्तमान में 48 लाख हेक्‍टेयर की सिंचाई क्षमता को बढ़ाकर, एक करोड़ हेक्‍टेयर करने का सरकार ने लक्ष्‍य रखा हैं। आगामी तीन सालों में प्रदेश के एक लाख किसानों को नि-शुल्‍क सौलर पंप उपलब्‍ध कराएं जाएंगे। यह बात मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने शुक्रवार को सुसनेर आगर में आयोजित कार्यक्रम में 880 मेगावॉट क्षमता की नीमच-आगर सौर परियोजना के लोकार्पण समारोह को मुख्‍य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही।

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सुसनेर से नीमच जिले की सिंगोली में 500 मेगावॉट क्षमता की बड़ी कवई, सौर परियोजना का वर्चुअली लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर नीमच के टाउनहॉल में जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जनसिह चौहान, कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, विधायक प्रतिनिधि हेमंत हरितकी उपस्थिति में जिला स्‍तरीय कार्यक्रम संपन्‍न हुआ। इस कार्यक्रम में सुसनेर आगर से मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के आ‍तिथ्‍य में आयोजित सौर परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। जिसे उपस्थि‍त अतिथियों एवं जनसमुदाय ने देखा व सुना।

मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने अपने उदबोधन में कहा,कि सरकार दूध खरीदने पर भी पशुपालकों को बोनस देगी। वर्तमान में प्रदेश का दुग्‍ध उत्‍पादन 9 प्रतिशत है, जिसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाएंगे। नदी जोड़ो अभियान के माध्‍यम से प्रदेश के सभी गांवों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्‍ध कराने का प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा हैं। उन्‍होने कहा, कि झालावाड़, उज्‍जैन रेल लाईन भी दिलाने का प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है।

हर गांव, घर सौर ऊर्जा से रौशन हो- चौहान
जिला स्‍तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जन सिह चौहान ने कहा, कि प्रधानमंत्री जी का सपना है, कि सौर ऊर्जा से हर गांव, हर घर रौशन हो, उन्‍होने पीएम सूर्य घर योजना का लाभ उठाने का आव्‍हान करते हुए कहा, कि सौर ऊर्जा से कम खर्च में खेतों में सिंचाई के लिए सौलर पम्‍प एवं सौर ऊर्जा पैनल लगाकर, घरों को ऊर्जा से रौशन करें।

जिले में सौर ऊर्जा विस्‍तार की पहल की जा रही है- कलेक्‍टर
कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने कहा, कि नीमच जिले में सौर ऊर्जा के विस्‍तार की पहल की जा रही है। जिले में और भी सौर ऊर्जा प्‍लांट लगाने के लिए जमीन चिन्हित कर रहे है। सिंगोली के सौर ऊर्जा प्‍लांट की सौगात मुख्‍यमंत्री जी द्वारा दी गई है। इससे सस्‍ते दरों पर बिजली मिलेगी। पीएम सूर्य घर योजना के तहत भी लोगो को अपने घरों को सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं। पंचायतों में भी सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए चिन्हित किया गया है।

प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्‍जवलित कर, कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर, डिप्‍टी कलेक्‍टर संजीव साहू, चंद्र सिह धार्वे, एसडीएम डॉ.ममता खेड़े एवं निखिल चौहान ने अतिथियों का स्‍वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.राजेश पाटीदार ने किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, गणमान्‍य नागरिक, विभिन्‍न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, पत्रकारगणएवं बडी संख्‍या में महिलाएं एवं पुरूष तथा आमजन उपस्थि‍त थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE