खरगोन। नगरपालिका परिषद का साधारण सम्मेलन शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में हुआ। यह सम्मेलन उस वक्त हंगामेदार हो गया, जब विपक्ष एवं निर्दलीय पार्षदो ने नगरअध्यक्ष पर विकास कार्याे में भेदभाव का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विपक्ष पिछले दो साल से विपक्ष पार्षदों के वार्ड में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि वार्ड में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, बुजुर्गों के बैठने के लिए बेंचों की सुविधा नहीं है, गलियां, नालियां भी टूटी. फूटी पड़ी हैं। जिसके बार में वे कई बार नप प्रबंधन को अवगत करवा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
पार्षदने कहा कि यदि नगर परिषद ये कह दे कि उनके वार्ड में कोई काम नहीं करवाएंगे तो काम वो प्राइवेट बिजली कर्मी को बुलाकर करवाएंगी, उन्होंने बताया कि वार्ड के लोग शिकायत लेकर रहे लेकिन कोई उनकी सुनने को तैयार ही नहीं है।
पार्षदो के आरोप पर नपाध्यक्ष ने कहा कि परिषद में किसी भी वार्ड में भेदभाव नही किया जा रहा है। मांग अनुसार निर्माण कार्य कराए जा रहे है। राशि के अभाव में कार्याे में देर हो सकती है, लेकिन सभी के कार्याे को तवज्ज्जो दी जाती है।