खरगोन। जिले के कसरावद क्षेत्र के बलकवाडा थानाक्षेत्र से एक नाबालिक के अपहरण सहित अन्य धाराओं में फरार आरोपी को पुलिस ने गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया है। पुलिस को छकाने के लिए आरोपी अपना नाम सहित पहचान छिपाकर रह रहा था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी उसके शरीर पर चोंट और जलने के निशान का अपराधिक रिकार्ड के सहारे गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार एक नाबालिक के अपहरण के मामले में दर्ज अपराध मामले में विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने पुर्व में नाबालिक बच्ची को उज्जैन से दसत्याब कर परिजनों के सुपुर्द किया था।
इस प्रकरण में शातिर आरोपी रिबु उर्फ रिपिन पिता अशोक निवासी मालनमाता 300 क्वार्टर उज्जैन हाल मुकाम ग्राम चिचली मौके से फरार था। आरोपी की तलाश में कई बार उज्जैन एवं राजस्थान में भी पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई थी। नतीजतन आरोपी भुज (गुजरात) में पकड़ा गया। रिबु मिर्जापुर ईलाके में अपना नाम दीपक बताकर रह रहा था। पुुलिस ने उसकी शिनाख्त पुराने रिकार्ड के फोटो, पुरानी गिरफ्तारी में चोटो का विवरण और पैर में जले का निशान मिलान कर गिरफ्तार किया है। रिबु की गिरफ्तारी के बाद प्रकरण मं धारा 376, 366, 376(2) एन, आईपीसी, 5स/6 पोक्सो एक्ट का इजाफा किया गया है।