BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2024, 10:53 am
KHABAR : नीमच जिले की पुलिस लाइन कनावटी के परेड ग्राउंड पर पुलिस कप्तान ने किया जनरल परेड का निरीक्षण, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस लाईंस कनावटी स्थित परेड ग्राउंड पर एसपी अंकित जायसवाल द्वारा जनरल परेड का निरीक्षण जनरल परेड़ के पश्चात एसपी जायसवाल द्वारा पुलिस लाईन स्थित स्टोर, एमटी एवं आरमोरी का किया निरीक्षण जनरल परेड में अच्छे टर्न-आउट वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को किया पुरस्कृत पुलिस विभाग में अनुशासन बनाये रखने के लिये नियमित परेड का महत्वपूर्ण योगदान है। पुलिस फोर्स में परेड को अनुशासन का जड़ माना जाता है। परेड होने से पुलिस फोर्स में अनुशासन के साथ ही एक साथ टीम के रूप में कार्य करने की क्षमता बढ़ती है। 

इसी तरताम्य में दिनांक 20.12.2024 शुक्रवार को पुलिस लाईन कनावटी स्थित परेड़ ग्राउन्ड़ में जनरल परेड़ आयोजित की गई। रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया द्वारा प्रातः 07ः00 बजे परेड निरीक्षण हेतु पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड में प्लाटूनो को खड़ा किया गया। तत्पश्चात सुबह 07ः15 बजे पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के आगमन पश्चात परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को परेड की सलामी दी। सलामी उपरांत परेड कमांडर द्वारा परेड निरीक्षण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय को आमंत्रित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्लाटून वार तैयार परेड का निरीक्षण किया जाकर निरीक्षण के दौरान परेड़ में सम्मिलित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्न आउट का निरीक्षण किया गया। जनरल परेड़ निरीक्षण पश्चात प्रातः 07ः30 बजे परेड़ का मार्चपास्ट कर 08ः10 पर परेड़ का विसर्जन किया गया। जनरल परेड़ पश्चात पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा पुलिस लाईन स्थित स्टोंर, एमटी एवं आरमोरी का निरीक्षण किया गया। 

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जनरल परेड़ निरीक्षण के दौरान अच्छे टर्नआउट वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुये पुरस्कृत किया गया तथा खराब टर्नआउट वाले पुलिस अधिकारियांें एवं कर्मचारियों को भविष्य के लिए चेतावनी दी गई। आयोजित जनरल परेड़ के दौरान रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया, निरीक्षक निलेश अवस्थी, निरीक्षक शब्बी मेव, निरीक्षक विजय सागरिया, निरीक्षक विकास पटेल, सुबेदार धर्मेन्द्र सिंह गौर, सुबेदार सुरेष सिसोदिया सहित पुलिस लाईन, थानों पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगे 68 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE