पन्ना। देश और दुनिया में बाघों की बढ़ती हुई संख्या के लिए विख्यात मध्यप्रदेश का पन्ना टाइगर रिजर्व इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। इसका कारण पन्ना टाइगर रिजर्व आने वाले पर्यटकों को आसानी से बाघों का दीदार होना है। इसी बीच आज एक बार सैलानियों को रोमांचित कर देने वाला नजारा दिखा।
दरअसल, शनिवार सुबह पन्ना टाइगर रिजर्व से एक रोमांचित करने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें दो बाघ सुबह के समय धूप लेते और पेड़ पर चढ़ने का प्रयास कर रहे है और फिर पास ही में बने नाले में पानी पी कर अठखेलियां कर रहे है। जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों ने इस शानदार नजारे का अपने मोबाइल में कैद किया और वीडियो बना लिया। जो अब शोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
वहीं नया वर्ष आने के पूर्व ही पीटीआर में बुकिंग फुल चल रही है। अभी से ही लोग नए साल पर पीटीआर की बुकिंग कर अपना नया वर्ष मनाने की प्लानिंग कर रहे है और पर्यटकों की पहली पसंद पन्ना टाइगर रिजर्व बना हुआ है।