BREAKING NEWS
BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<     KHABAR : संयुक्त विभाग पेंशनर संघ का तृतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2024, 12:17 pm
KHABAR : इनकम टैक्स इंस्पेक्टर ने थाने में दर्ज कराई शिकायत‎, बिल्डर सेवानी ने आयकर टीम को गेट पर रोका, सबूत मिटाने के लिए आईफोन तोड़ा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। डीरूप इंफ्रा के डायरेक्टर रूपम सेवानी पर आयकर विभाग के अफसरों ने सबूत मिटाने का आरोप लगाया है। 18 दिसंबर को चूनाभट्टी थाना में आईटी टीम के इंस्पेक्टर गौरी शंकर ने शिकायत दर्ज कराई है। इसके मुताबिक, सुबह 6रू45 बजे छापे के लिए पहुंची टीम को सेवानी के पारिका सोसायटी स्थित घर में 7 मिनट तक गेट पर इंतजार कराया गया। इस दौरान, सेवानी ने बाथरूम में जाकर अपना आईफोन-13 प्रो मैक्स तोड़ दिया, जिसे टीम ने जब्त किया।


आईटी टीम के अनुसार, सुबह गेट खटखटाने पर रूपम की पत्नी सुप्रिया ने गेट खोला। हमने जैसे ही उन्हें आयकर विभाग के छापे की जानकारी दी, उन्होंने गेट बंद कर दिया। पांच मिनट तक दस्तक देने के बाद भी गेट नहीं खोला गया, जिससे अफसरों को बाउंड्री कूदकर अंदर जाना पड़ा। 6ः52 बजे सेवानी की मां ने दरवाजा खोला। जब टीम ने बाथरूम की तलाशी ली, तो वहां टूटा हुआ आईफोन और स्क्रीन के टुकड़े मिले।


कर चोरी के गंभीर आरोप शिकायत के अनुसार, सेवानी और उनके साझेदार कुनाल अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल और दीपक भावसार ने यूनाइटेड लैंड होल्डिंग्स, बुलेवर्ड हाइट्स, और डीरूप इंफ्रा की प्रॉपर्टी बेचकर टैक्स चोरी की है। इन सबूतों को मिटाने के लिए आईफोन तोड़ा गया है। चूनाभट्‌ठी पुलिस ने शिकायत दर्ज की ली है।


टीम को आशंका, फोन में थे टैक्स चोरी के सबूत
इनकम टैक्स अफसरों की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 7 मिनट तक टीम को गेट पर इंतजार कराने के बाद एंट्री देने के बाद भी बिल्डर सेवानी ने कार्रवाई को रोकने की कोशिश की। आईटी टीम को सेवानी की बाथरूम से एक आईफोन दृ 13 प्रो मैक्स टूटा हुआ मिला।


सेवानी की अंगुलियों और बाथरूम में खून के निशान थे। टीम को शक है कि आईफोन में बिल्डर रूपम सेवानी और विजय सेवानी ने प्राइम लोकेशन की प्रॉपर्टी बेचकर टैक्स चोरी की है। इस टैक्स चोरी के सबूत आईफोन में मौजूद थे, जिन्हें मिटाने के लिए आईफोन तोड़ा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE